{"_id":"69bf617f8948ccd17303209c","slug":"hydrogen-gas-production-halted-at-plant-sonipat-route-affected-train-performance-trial-underway-for-four-days-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट में नहीं बन सकी हाइड्रोजन गैस: सोनीपत रूट प्रभावित, चार दिनों से चल रहा है ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट में नहीं बन सकी हाइड्रोजन गैस: सोनीपत रूट प्रभावित, चार दिनों से चल रहा है ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाइड्रोजन ट्रेन एक नई तकनीक पर आधारित है, इसलिए शुरुआती चरण में इस तरह की तकनीकी चुनौतियां आना स्वाभाविक है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्लांट में समय पर हाइड्रोजन गैस तैयार नहीं हो पाने के कारण हाइड्रोजन ट्रेन को शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना नहीं किया जा सका। इससे सोनीपत रूट पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। पिछले चार दिनों से लगातार चल रहे ट्रेन के परफॉर्मेंस ट्रायल के बीच यह बाधा सामने आई है जिससे पूरे ट्रायल शेड्यूल पर असर पड़ा है।
Trending Videos
हाइड्रोजन प्लांट में तकनीकी कारणों के चलते गैस का उत्पादन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में चेन्नई से मंगवाकर हाइड्रोजन गैस ट्रेन में भरने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण ट्रेन को समय पर ट्रैक पर नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाइड्रोजन ट्रेन एक नई तकनीक पर आधारित है, इसलिए शुरुआती चरण में इस तरह की तकनीकी चुनौतियां आना स्वाभाविक है। टीम लगातार प्लांट की खामियों को दूर करने और गैस उत्पादन को स्थिर बनाने में जुटी हुई है ताकि ट्रायल बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल जारी है जिसमें इसकी गति, सुरक्षा और तकनीकी कार्यक्षमता की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण ट्रायल की रफ्तार धीमी पड़ गई है।