सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's Yashoda Strikes Gold in Yogasana

Jind News: योगासन में जींद की यशोदा का स्वर्ण धमाका

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jind's Yashoda Strikes Gold in Yogasana
21जेएनडी01: यशोदा खिलाड़ी योगासन करते हुए । स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। खेल के मैदान से लेकर शिक्षा के गलियारों तक जींद की बेटियों का दबदबा कायम है। चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कैमिस्ट्री की प्राध्यापिका की यशोदा आर्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक झटके हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शिक्षा जगत बल्कि पूरे खेल जगत में खुशी की लहर है।
Trending Videos


17 से 21 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में यशोदा ने ट्रेडिशनल और रिदमिक इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 40 से 50 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसके उपरांत, रिदमिक पेयर इवेंट में गुरुग्राम की निधि के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि यशोदा पिछले तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में लगातार गोल्ड मेडल जीत रही हैं। इस बार उनकी जीत की हैट्रिक पूरी हो गई है। प्रतियोगिता में केवल यशोदा ही नहीं बल्कि जींद के अन्य अनुभवी खिलाड़ियों ने भी पदक तालिका में अपना योगदान दिया।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के रिदमिक पेयर में शामलो कलां के प्रिंसिपल शिवनारायण शर्मा और बूढ़ा खेड़ा लाठर स्कूल के सोमदेव आर्य की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीते। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत ही हरियाणा की टीम प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरी।

12 राष्ट्रीय और 40 राज्यस्तरीय पदक
यशोदा आर्या वर्तमान में जींद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केमिस्ट्री की प्राध्यापिका हैं। अब तक उनके नाम 12 राष्ट्रीय और 40 से अधिक राज्य स्तरीय पदक हो चुके हैं। वह पिछले कई वर्षों से डिवाइन योगा सेंटर में गुरु जोरा सिंह आर्य के मार्गदर्शन में कठिन अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस आयोजन में देशभर के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें हरियाणा के 36 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed