{"_id":"69c2d781609def17100c3735","slug":"many-officials-did-not-attend-the-road-safety-meeting-the-dc-got-angry-jind-news-c-199-1-sroh1006-150492-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोड सेफ्टी की बैठक में नहीं पहुंचे कई अधिकारी, भड़के डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोड सेफ्टी की बैठक में नहीं पहुंचे कई अधिकारी, भड़के डीसी
विज्ञापन
24जेएनडी16-लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रोड सेफ्टी की बैठक में अधिशासी अभियंता नहीं पहुचे। इसको लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है वहीं, चार्जशीट जैसी कार्रवाई करने बारे भी कहा है।
मंगलवार को लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन, रोडवेज महाप्रबंधक, मार्किटिंग बोर्ड एक्सईन, सीएमओ समेत कई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन आरके नैन तो हर बैठक में ही गैरहाजिर रहते हैं और एसडीओ को बैठक में भेज देते हैं।
इस पर डीसी ने स्पष्ट कहा कि सरकार और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजो। एक्सईएन से यह भी पूछो कि उनके पास समय बैठक में आने का समय हो तो ही बैठक बुलाई जाएगी। डीसी ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए बैठक से बाहर भेज दिया। इसके बाद डीसी ने सफीदों रोड के निर्माण की रिपोर्ट ली।
इस पर अधिकारियों ने बताया कि निर्जन से मनोहरपुर तक एक साइड जहां पेड़ नहीं हैं, वहां से सड़क का चौड़ीकरण करने का काम शुरू कर दिया है। अगले 20 दिन में वन विभाग की अनुमति मिलते ही पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी। इसी तरह शहर के भीतर रोहतक रोड के मामले में भी विभाग अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस अवसर पर नगरायुक्त सुरेंद्र सिंह, आरटीए गिरीश कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एक्सईएन पीएचईडी भानु प्रकाश भी मौजूद रहे।
बॉक्स
कैथल रोड से आने-जाने वाले वाहनों के लिए किया कमेटी का गठन
डीसी ने कैथल से आते हुए नरवाना शहर में एंट्री को सुरक्षित बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी मौके पर जाकर सुरक्षित वाहन आवागमन को लेकर समाधान निकालेगी। वहीं राजमहल होटल के पास बनने वाले रैंप का निर्माण कार्य 30 दिन में शुरू करने के भी निर्देश दिए। शहर में चौक चौराहों के आसपास अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। गांवों के बीच से निकलने वाले हाईवे पर गंदा पानी न आए उसके लिए कंडेला, शाहपुर और नगूरां में स्थायी समाधान करने के भी निर्देश दिए।
बॉक्स
बिना हेलमेट वालों के चालान करे पुलिस
डीसी ने बिना हेलमेट, ओवर स्पीड तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर डायवर्जन, स्पीड लिमिट संकेतक, ब्लिंकर, स्पीड ब्रेकर और रोड मार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
Trending Videos