सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Massive fire in Safidon's paint factory, four women died

Jind News: सफीदों की रंग फैक्ट्री में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Safidon's paint factory, four women died
07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। सफीदों में रंग-गुलाल की अवैध फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लगने से चार महिला श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। हादसे में 17 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। गेट पर ताला लगे होने के कारण आग लगने के बाद कई मजदूरों ने छतों से कूदकर जान बचाई तो कुछ को दीवार तोड़कर निकाला गया। छत से कूदे कई लोगों के पैरों में फ्रैक्चर भी आ गया। क फैक्ट्री संचालक राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Trending Videos

घटना सफीदों की भाट कॉलोनी स्थित रंग फैक्ट्री की है। फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाया गया था। इसके कारण आग लगने के बाद मजदूर बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं और लपटें फैल गईं। इससे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत से कूद गए, जबकि कुछ अंदर के कमरों में फंस गए। आसपास के लोगों ने जान जोखिम में डालकर लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पांच महिलाओं व एक पुरुष को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से सभी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत
पिंकी (51) पत्नी बाबूलाल, सिंहपुरा
गुड्डी(50) पत्नी मोहनलाल, वार्ड नाै, सफीदों
पूजा (20) पत्नी नरेश, दिग्गी मोहल्ला, सफीदों
उषा पत्नी जगदीश , आदर्श कॉलोनी सफीदों

यह हुए घायल
शार्ट सर्किट से लगी आग में जींद के अलावा करनाल की भी एक महिला झुलसी है। आग से झुलसने वालों में जसवीर (26), पप्पु (42), लीला देवी (60)के अलावा भाट काॅलोनी निवासी रानी, सफीदों निवासी बिमला (60) ,कांता,सुनीता, कश्मीरी , अंजू, पवन, चंद्रभान, ममता, सरिता , जगमेंद्र, अंकित, कमलेश, जगबीर, राजबाला और करनाल के निसिंग निवासी 30 वर्षीय पवन आदि शामिल रहे।

हादसे के 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
सिटी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अवैध फैक्टरी में हादसे के बाद भी बचाव तंत्र जल्द सक्रिय नहीं हो सका। सूचना के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और बचाव अभियान चलाया। इससे पहले मोहल्ले के लोगों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस और एंबुलेंस भी देर से पहुंची। दीवार तोड़कर 16 महिलाओं को बाहर निकाला गया।

सफीदों की फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। पीड़ितों की प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी। घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। जिले में चल रही अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। फैक्टरी संचालक को हिरासत में लिया गया है।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

07जेएनडी33, 34, 35, 36: हादसे के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed