{"_id":"69c002effa8b47aad0033369","slug":"meritorious-students-from-the-valmiki-community-will-be-honored-on-april-4th-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-jind-news-c-199-1-jnd1010-150396-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी20: मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए संजीव वैद बधाना। स्रोत पदाधिकारी
विज्ञापन
जींद। पालवां गांव स्थित वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास में रविवार को वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान संजीव वैद बधाना ने की। मुख्य रूप से राज्य प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलौड़ इसमें उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े स्तर पर वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास पालवां (उचाना) में मनाई जाएगी। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के एचएसएससी, सीईटी पास करने वाले युवाओं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन लिए लकी ड्राॅ निकाला जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 3100, तृतीय 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला प्रधान संजीव वैद बधाना ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि समाज में शिक्षा की अलख जगाना है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी, प्रोफेसर, प्रिंसिपल और शिक्षक शिरकत करेंगे, जो बच्चों की करियर काउंसलिंग करेंगे और उन्हें भविष्य की राह दिखाएंगे। महासभा की टीम जल्द ही गांव-गांव जाकर बच्चों का रजिस्ट्रेशन करेगी। इसके लिए जल्द ही कुछ साथियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिन पर बच्चों या अभिभावकों द्वारा भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
इस मौके पर वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास निर्माण कमेटी प्रधान मुकेश सुदकैन, जोरा सिंह फौजी मखंड, बुंडू राम फौजी, शमशेर फौजी पालवा, मनफूल सिंह गुरुकुल खेड़ा, प्रवीन, विनोद, सुनील बेदी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Trending Videos