{"_id":"69bef7d2dd8ad77883006305","slug":"nsca-jhajjar-won-the-match-by-30-runs-jind-news-c-195-1-jjr1003-133029-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एनएससीए झज्जर ने 30 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एनएससीए झज्जर ने 30 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में झज्जर की टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की। मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी आरव राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और देव सेनी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। अगस्त्य क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम 35.1 ओवरों में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में आरव राणा ने 53 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी जतिन और दीक्षा ने चार-चार विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम 34.3 ओवरों में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में अविश ने 51 गेंदों में एक चौके की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में देव सैनी ने पांच विकेट हासिल किए।
Trending Videos