{"_id":"698251d457f9dc031c0d0af7","slug":"police-tortured-three-minors-on-suspicion-of-jewellery-theft-jind-news-c-199-1-sroh1009-147944-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जेवर चोरी के शक में पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया टॉर्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जेवर चोरी के शक में पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया टॉर्चर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी08: रधाना गांव के ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे एसपी
विज्ञापन
जींद। पन्द्रह लाख रुपये के गहने चोरी करने के शक में सीआईए और सदर थाना पुलिस सोमवार को रधाना गांव से दो नाबालिग सहित तीन युवकों को घर से उठाकर ले गई। आरोप है कि तीनों को टॉर्चर किया गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे के बाद उन्हें छोड़ा गया। इस मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
रधाना गांव के सैकड़ों युवक, बुजुर्ग और महिलाएं मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिले। गांव के रामकुमार सरपंच, राहुल दांगी, सूरजमल, कुलदीप, विकास, जितेंद्र, गुलाब, संतोष, वीरमति, किताबो, राजपति आदि ने एसपी को शिकायत देकर कहा, 29 दिसंबर को गांव के सतबीर के घर से करीब 15 लाख के जेवर चोरी हुए थे।
इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी और सीआईए स्टाफ ने गांव के दो नाबालिग और एक अन्य युवक को शक के आधार पर सोमवार की दोपहर घर से उठा लिया। पुलिस इन नाबालिगों को सीआरएसयू चौकी ले गई। इसके बाद बाद इन्हें थाने ले जाया गया।
आरोप है कि थाने में तीनों की बर्बर पिटाई की गई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। इधर, नाबालिगों की पिटाई की खबर मिलते ही सोमवार को ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे। हंगामे पर पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने नागरिक अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराया है।
बिना जांच पताड़ित करना ठीक नहीं
ग्रामीणों ने कहा, पुलिस ने जिन नाबालिगों को हिरासत में लिया था, उनके खिलाफ आज तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। इन बच्चों का चोरी से भी कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि गांव के दबंग किस्म के व्यक्तियों के कहने पर पुलिस ने बच्चों को प्रताड़ित किया है। कहा कि अगर पुलिस को शक था तो पहले छानबीन करनी चाहिए थी।
पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे पीड़ित
एसपी को दी शिकायत में ग्रामीणों ने कहा, पीड़ित परिजन पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस उन्हें गुमराह करती रही। पुलिस दावा करती रही कि वह बच्चों को हाथ नहीं लगाएगी। केवल पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि सीआईए और पुलिस ने बच्चों पर मूसली फेरकर उन्हें अपाहिज जैसा बनाने का काम किया है।
वर्जन-
-नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से हिरासत में लेकर मारपीट के मामले की जांच की जाएगी। इसमें दोषी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
Trending Videos