{"_id":"6982500aa7f76e00790a393d","slug":"a-map-will-be-prepared-soon-for-the-construction-of-a-new-building-jind-news-c-199-1-jnd1010-147960-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नई बिल्डिंग निर्माण के लिए जल्द नक्शा बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नई बिल्डिंग निर्माण के लिए जल्द नक्शा बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी19: नागरिक अस्पताल नरवाना की फोटो। संवाद।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
नरवाना। सिविल अस्पताल का मंगलवार को पंचकूला से चीफ आर्किटेक्ट असीमा गौतम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सिविल अस्पताल के मेडिकल अधिकारी और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुबह करीब दस बजे टीम अस्पताल पहुंची और निरीक्षण शुरू की। निरीक्षण के दौरान पहले अस्पताल भवन के बाहर और आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया गया। इसके बाद टीम ने बिल्डिंग के आगे और पीछे स्थित खाली पड़ी जमीन की जांच की जहां नई अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण किया जा सकता है।
टीम ने अस्पताल की एंट्री व एग्जिट व्यवस्था के साथ पार्किंग के स्थानों को भी देखा। निरीक्षण के बाद टीम ने पूरी स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैयार की। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह में इस रिपोर्ट के आधार पर नई बिल्डिंग निर्माण को लेकर नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल की मौजूदा बिल्डिंग को पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है। इस भवन को पूरी तरह खाली करने और ध्वस्त करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नई बिल्डिंग के निर्माण से पहले पुरानी इमारत को हटाया जाना प्रस्तावित है।
बाक्स
पीडब्ल्यूडी द्वारा पहले ही भेजा जा चुका है साइट प्लान
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से दिसंबर माह में पहले चरण का साइट प्लान तैयार कर भेजा गया था। इसमें सड़क से लेकर अस्पताल परिसर की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें खाली भूमि, बाउंड्री वॉल, क्वार्टर, बिजली व्यवस्था और पेड़ों की स्थिति का विवरण शामिल है। अब आगे की प्रक्रिया में यह तय किया जाएगा कि किन संरचनाओं को तोड़ने की आवश्यकता है और कहां नई बिल्डिंग बनाई जा सकती है। इसके बाद ड्राइंग जारी होगी, रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद डिटेल एस्टीमेट बनाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बाक्स
सिविल अस्पताल परिसर में मंगलवार को पंचकूला से चीफ आर्किटेक्ट ने विजिट किया। विजिट के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जमीन के साथ-साथ भवन के आगे और पीछे उपलब्ध स्थानों का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के उपरांत चीफ आर्किटेक्ट द्वारा अपनी अलग से एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई है। चीफ आर्किटेक्ट द्वारा निरीक्षण से पहले अस्पताल भवन को लेकर स्कोप ऑफ वर्क मांगा गया था, जिसे संबंधित स्तर से भेज दिया गया था। स्कोप ऑफ वर्क में यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रस्तावित भवन में क्या-क्या निर्माण किया जाना है, भवन की संरचना कैसी होगी और कितने कमरों का निर्माण किया जाएगा। स्कोप ऑफ वर्क के आधार पर ही चीफ आर्किटेक्ट द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया है। अब निरीक्षण रिपोर्ट और स्कोप ऑफ वर्क के अनुसार आगामी प्रक्रिया में नक्शा तैयार किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
— राजकुमार नैन एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नरवाना।
बाक्स
सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा सीएम नायब सैनी ने नरवाना की नई मेला अनाज मंडी में हुई रैली के दौरान की थी। पुरानी बिल्डिंग काफी कंडम हो चुकी है, इसको नई बनाने को लेकर शहरवासियों की बहुत पुरानी मांग है। यहां बिल्डिंग को बनाने का कार्य भी जल्द ही शुरु हो जाएगा। बिल्डिंग के बनने के बाद पहले से काफी बेहतर सुविधाएं लोगों को मिल सकेगीं।
–कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
Trending Videos