सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Use strong passwords to protect against crime

Jind News: अपराध से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Use strong passwords to protect against crime
विज्ञापन
जींद। देश खेड़ा गांव और सरकारी स्कूल देशखेड़ा में मोबाइल प्रचार वैन के माध्यम से मंगलवार को गांव कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ।
Trending Videos

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने बताया यह मोबाइल प्रचार वैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेगी। आम जनता को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता , महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार नालसा व हालसा की योजना के बारे में तथा अन्य कानूनी सेवाओं की जानकारी देगी।
मोबाइल प्रचार वैन के माध्यम से आमजन को यह भी बताया जा कि वे किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है। बाल विवाह न केवल बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी और सुरक्षित वेबसाइटों का ही प्रयोग करना आवश्यक है तथा वीर परिवार सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 पर घर बैठे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed