सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rampant Looting in Private Schools; Education Department Awaits Complaints

Jind News: निजी स्कूलों में हो रही खुली लूट, शिकायत के इंतजार में शिक्षा विभाग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rampant Looting in Private Schools; Education Department Awaits Complaints
30जेएनडी28: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी, कार्यालय , जींद।
विज्ञापन
जींद। शहर के निजी स्कूलों ने दाखिले के नाम पर खुली लूट मचाई हुई है। यह स्कूल किताब, वर्दी और दाखिला के नाम पर मनमानी फीस वसूल रहे हैं। दूसरी कक्षा के दाखिले को लेकर आठ से 20 हजार तक की राशि वसूली जा रही है। हैरत की बात यह है कि निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर शिक्षा विभाग शिकायत मिलने का इंतजार कर रहा है।
Trending Videos


साेमवार को शहर के तीन निजी स्कूलों की पड़ताल की गई। इस दौरान सामने आया कि इन स्कूलों ने पिछले साल के मुकाबले फीस में बढ़ोतरी की है। स्कूल एनुअल चार्ज और एडमिशन फीस के नाम पर मोटी रकम ले रहे है। टैस्ट के नाम पर भी 500 रुपये की फीस वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस के अलावा टाई और बेल्ट के लिए 350 रुपये लिए जा रहे हैं जबकि बाजार में ये चीजें आधे दामों पर मिल रही हैं। बस किराया भी एक हजार रुपये से भी ज्यादा वसूला जा रहा है।
दूसरी कक्षा के दाखिले के लिए वसूल रहे 15 हजार
विजय नगर स्थित एक बड़े स्कूल ने दूसरी कक्षा के लिए दाखिला फीस 15 हजार रुपये निर्धारित की है। वहीं प्रति माह 4850 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा बस का किराया 1150 रुपये वसूला जाएगा। ऐसे में अन्य निजी स्कूलों ने भी ऐसी ही रेट लिस्ट तैयार की हुई है। एक ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चे से हर साल दोबारा री-एडमिशन के नाम पर फीस ली जाती है।
वर्जन
निजी स्कूलों में मनमानी फीस को लेकर उनके पास काेई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई अभिभावक लिखित रूप में शिकायत देता है तो विभाग कार्रवाई करेगा।
-महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article