{"_id":"69b9a3f1d9583ce012088777","slug":"rush-of-passengers-on-trains-bound-for-jammu-and-katra-during-chaitra-navratri-jind-news-c-199-1-sroh1006-150101-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चैत्र नवरात्र में जम्मू कटरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चैत्र नवरात्र में जम्मू कटरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों भीड़
विज्ञापन
17जेएनडी30-रेलवे जंक्शन पर पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस, जिसमें फिलहाल लंबी वेटिंग चल रही है। संवा
विज्ञापन
जींद। चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले ही जम्मू-कटरा की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। अंडमान एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 100 सीटें वेटिंग में हैं। यही हाल एसी क्लास का है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों पर श्रद्धालु वैष्णो देवी मां के दर्शन के लिए जाते हैं। यात्रियों को टिकट न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोटा- श्री माता वैष्णो देवी धाम एक्सप्रेस में स्लीपर और थ्री एसी में भी जगह नहीं है। वहीं हिमसागर एक्सप्रेस में स्लीपर में 186 की वेटिंग चल रही है। थ्री एसी में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है। अंडमान एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर दस मिनट पर चेन्नई सेंट्रल से चलकर नागपुर, भोपाल, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, फरीदाबाद, दिल्ली हाेते हुए रात सवा 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है।
श्री माता वैष्णो देवी धाम एक्सप्रेस दोपहर बाद साढ़े चार बजे के बाद कोटा से चलकर सवाई माधोपुर, गंगानगर सिटी, भरतपुर, मथुरा, फरीदाबाद, नई दिल्ली होते हुए रात लगभग डेढ़ बजे जींद पहुंचती है। यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन टोहाना, जाखल, धुरी, जालंधर के रास्ते श्री माता वैष्णो देवी कटरा धाम पहुंचती है।
वर्जन
जींद से होकर जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। वैष्णो देवी धाम में काफी श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। नवरात्रि में हर साल ट्रेनों में लंबी वेटिंग होती है। -जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
Trending Videos