{"_id":"69bfdaea0a0ee97c6c0d98e3","slug":"second-accused-also-arrested-in-aunts-murder-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-150372-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चाची की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चाची की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में चाकू मुहैया करवाने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। रायचंदवाला गांव में महिला रेशमा की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी अंकुश ने ही हत्या की योजना बनाई थी और चाकू खरीदकर उससे मुहैया करवाया था।
18 मार्च को गांव रायचंदवाला में विधवा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। महिला की सास लिछमी ने बताया था कि उसके बड़े लड़के अजमेर के लड़के ने मुर्गे चोरी के विवाद के चलते उसकी पुत्रवधू रेशमा के पेट और छाती पर चाकू से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इसके बाद वह चाकू को मौके पर ही फेंककर भाग निकला था। अलेवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे बच्चों की मधुबन जेल भेज दिया था। आरोपी से चाकू बरामद कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया था कि उसे चाकू गांव के ही अंकुश ने मुहैया करवाया था और उसने ही हत्या की योजना बनाई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
- रामकुमार मेघवाल, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
Trending Videos