सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewage Treatment Plant Ready; Relief from Waterlogging Expected

Jind News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार, जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sewage Treatment Plant Ready; Relief from Waterlogging Expected
26जेएनडी26-एसटीपी का निरीक्षण करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वीरवार को अधिकारियों की टीम के साथ पटियाला रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Trending Videos

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एसटीपी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और प्लांट जल्द ही पूरी तरह चालू होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत पटियाला रोड स्थित एसटीपी को धरोदी रोड के दूसरे एसटीपी से जोड़ने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नरवाना शहर का बरसाती और सीवरेज का पानी इस प्लांट में ट्रीट होकर नई पाइपलाइन के जरिए धनौरी ड्रेन में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत करीब 27 किलोमीटर लंबी और 700 एमएम चौड़ी पाइपलाइन बिछाई गई है। पूरे प्रोजेक्ट पर सरकार द्वारा लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एसटीपी में 100-100 हॉर्स पावर की पांच मोटरें लगाई गई हैं जबकि 315 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर भी जल्द स्थापित किया जाएगा। इससे प्लांट की कार्यक्षमता और मजबूत होगी। आवश्यक स्वीकृतियां मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिसे लगभग दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर एक्सईएन प्रशांत सिलवानिया, एसडीओ नवीन मुंडे, जेई तरसेम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed