{"_id":"6a7b800e72c5f1b445026730","slug":"teenager-caught-on-train-for-mobile-theft-handed-over-to-grp-jind-news-c-199-1-sroh1006-158301-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा किशोर, जीआरपी के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा किशोर, जीआरपी के हवाले किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर को यात्री ने पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। किशोर बोलने में असमर्थ है जिसके कारण उसकी पहचान और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में जीआरपी बार-बार दिल्ली के चक्कर काट रही है।
जिला के गांव खोखरी निवासी सूबेदार सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झारखंड के रांची में कार्यरत हैं। 23 जुलाई को वह दिल्ली से जींद आने के लिए ट्रेन में सवार हो रहे थे। इसी दौरान एक किशोर ने उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और अपने साथी को दे दिया।
सतीश कुमार ने किशोर को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मोबाइल लेकर भाग गया। इसके बाद वह किशोर को ट्रेन से जींद ले आए और जीआरपी के हवाले कर दिया।
जीआरपी ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे दिल्ली के संबंधित थाने में भेज दिया। वहीं, किशोर से पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग भी करवाई लेकिन उसके निवास स्थान और परिजनों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस मोबाइल चोरी की जांच के साथ किशोर के परिवार की तलाश में भी जुटी है।