Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Elderly woman falls ill after Rani Talab Aarti in Jind; Deputy Speaker visits hospital and ensures she receives treatment.
{"_id":"6a7bea633e3f5a4d760e3dad","slug":"video-elderly-woman-falls-ill-after-rani-talab-aarti-in-jind-deputy-speaker-visits-hospital-and-ensures-she-receives-treatment-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रानी तालाब आरती के बाद बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रानी तालाब आरती के बाद बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार
रानी तालाब में आयोजित भव्य आरती के समापन के बाद मंगलवार रात को एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बिना देरी किए महिला को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्होंने अपने स्टाफ को महिला को नागरिक अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए और स्वयं भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से महिला के उपचार की व्यवस्था करवाने के साथ उनकी स्थिति की जानकारी ली।
महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई और अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान उनकी पड़ोसन एवं कृष्णा कॉलोनी निवासी डॉ. कविता वर्मा, जो डेंटल सर्जन हैं, तथा उनकी ननद शीतल भी अस्पताल में मौजूद रहीं। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला ने मेडिकल टीम के साथ महिला का उपचार किया।
चिकित्सकों के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से उपवास पर थीं, जिसके चलते उनका बीपी काफी कम हो गया था। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि पद और जिम्मेदारी से बढ़कर इंसानियत और जनसेवा है। जींद की जनता उनका परिवार है और परिवार के किसी सदस्य की परेशानी में उसके साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।