{"_id":"6a7b7efc65525057270dc740","slug":"the-city-resounded-with-the-chants-of-bharat-mata-ki-jai-a-procession-was-taken-out-from-jayanti-devi-temple-to-rani-talab-jind-news-c-199-1-sroh1006-158310-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, जयंती देवी मंदिर से रानी तालाब तक निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, जयंती देवी मंदिर से रानी तालाब तक निकाली यात्रा
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी14-शहर में तिरंगा यात्रा में शामिल डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जिला प्रशासन और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सिद्धपीठ श्री जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर रानी तालाब तक पहुंची यात्रा में हजारों की संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कुमार, नगरायुक्त अनिल दून और एसडीएम सत्यवान मान सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोग साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों पर सवार होकर तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए सम्मान, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में योगदान देने तथा अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चल रहा हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और देश सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। शहर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
इससे यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।