सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three teachers from the district won four gold medals in the Civil Services Yoga Competition.

Jind News: सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता में जिले के तीन अध्यापकों ने जीते चार स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three teachers from the district won four gold medals in the Civil Services Yoga Competition.
22जेएनडी02: विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। चंडीगढ़ में 17 से 21 मार्च तक हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस शानदार जीत में जिले के तीन अध्यापकों ने चार स्वर्ण पदक जीते हैं।
Trending Videos


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलों कलां के प्राचार्य शिव नारायण शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ा खेड़ा लाठर के प्राचार्य श्याम देव ने लयात्मक युगल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों अधिकारियों के सधे हुए योग अभ्यासों ने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका यशोदा रानी ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने 40-50 आयु वर्ग की पारंपरिक एकल स्पर्धा और लयात्मक युगल दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
21 मार्च को समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रेरणा पुरी सेक्रेटरी स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह संयुक्त निदेशक और नीवा सिंह कन्वीनर, केंद्रीय सिविल सेवा बोर्ड ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जींद जिले ने चार स्वर्ण पदक मिले।
इसमें हरियाणा टीम ने दस स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक प्राप्त किए। प्राचार्य शिव नारायण शर्मा और अन्य विजेताओं ने इस सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed