{"_id":"69b9a496c2a01c27360a1224","slug":"youth-arrested-with-heroin-in-mangalpur-area-jind-news-c-199-1-jnd1010-150080-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंगलपुर क्षेत्र में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंगलपुर क्षेत्र में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
17जेएनडी14: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवीटी स्टाफ ने 31.95 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च को एवीटी स्टाफ की टीम सहायक उपनिरीक्षक जसबीर सिंह के नेतृत्व में गांव मंगलपुर बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कर्मगढ़ निवासी प्रदीप कार में हेरोइन लेकर मंगलपुर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव सच्चाखेड़ा और मंगलपुर के बीच नहर पुल पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप निवासी कर्मगढ़ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से पॉलिथीन में 31.95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Trending Videos