पूंडरी। विधायक सतपाल जाम्बा ने शुक्रवार को नगर पालिका, पूंडरी की हाउस बैठक में सहभागिता करते हुए शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी विकास योजनाओं व जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर नगर पालिका पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक सतपाल जांबा ने नगर पालिका चेयरमैन शबबली गोस्वामी और सभी 16 वार्डों के पार्षदों से उनके-अपने वार्डों की समस्याओं, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इनमें स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के गठन, भगवान परशुराम चौक के निर्माण, केंद्रीय चौक के समीप स्वागत द्वार, महाराजा शूरसेनी के नाम पर स्वागत द्वार और अन्य जनहितकारी विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन बबली गोस्वामी, वाइस चेयरमैन रामप्रसाद कैनवाल, सचिव मोहन लाल उपस्थित रहे।

अधिकारियों की बैठक लेते विधायक जांबा।