{"_id":"6a51364e512350f8d90203ea","slug":"so-far-75900-out-of-82340-complaints-have-been-resolved-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152101-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब तक 82 हजार 340 शिकायतों में से 75 हजार 90 शिकायतों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब तक 82 हजार 340 शिकायतों में से 75 हजार 90 शिकायतों का हुआ समाधान
विज्ञापन
सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए डीसी। प्रवक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का जल्द समाधान करवाएं। यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में अब तक 82 हजार 340 शिकायतें सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त हुई हैं जिसमें 75 हजार 90 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। लंबित 7250 शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीएम विंडो विषय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलेवार लंबित शिकायतों पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए। कलायत के गांव बड़सीकरी खुर्द निवासी बलवान सिंह की मार्च 2024 में हुई ओलावृष्टि के कारण हुई फसल बर्बाद होने की शिकायत पर चर्चा की गई। इस पर डीसी अपराजिता ने कहा कि आवेदक मेरी फसल-मेरा ब्योरा के अवलोकन के अंतर्गत अपनी फसल बेच चुका है और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया। इस संबंध में एटीआर भेजने को कहा गया। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. सुशील कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह और डीएसपी गुरविंद्र मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी, प्रभावी और संतोषजनक तरीके से हो। जो शिकायतें अभी तक देखी भी नहीं गई हैं, उन्हें तुरंत ऑनलाइन स्वीकार कर प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। साथ ही लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस करते हुए उनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। निवारण हो चुकी शिकायतों की रैंडम चेकिंग की जाएगी। डीसी ने कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान संभव नहीं है तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट और संतोषजनक कारण बताया जाए। गुणवतापूर्वक एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड की जाए।