{"_id":"6a513a9f705df1cb4001a7e5","slug":"morning-empty-incense-temperature-reached-34-relief-from-heat-now-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152110-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह खिली धूप, 34 पर पहुंचा तापमान, अभी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह खिली धूप, 34 पर पहुंचा तापमान, अभी गर्मी से राहत
विज्ञापन
करनाल रोड पर खिली धूप और आसमान में छाए बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शुक्रवार सुबह शहर में धूप खिली। धूप निकलने के बावजूद उमस और भीषण गर्मी से बड़ी निजात मिली। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के असर से हुई बारिश के बाद 30 से अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आमतौर पर इस सीजन में पारा 40 डिग्री के पार रहता था लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में गर्माहट काफी कम महसूस हो रही है। सुबह के समय हल्की धूप खिली, जो दोपहर तक सामान्य रही। शाम होते ही एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे रात का मौसम भी काफी आरामदायक बना हुआ है।
किसानों के खिले चेहरे
हाल ही में हुई झमाझम बारिश कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित हुई है। बारिश के बाद खेतों में पानी की कमी दूर हो गई है जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। किसान सुरेंद्र का कहना है कि इस प्राकृतिक सिंचाई से न केवल फसलों की वृद्धि अच्छी होगी बल्कि उन्हें ट्यूबवेल और डीजल पर होने वाले भारी खर्च से भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा।