फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Annual function to be held at Jat Dharamshala Kaithal tomorrow

Kaithal News: जाट धर्मशाला कैथल में कल होगा वार्षिक समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Annual function to be held at Jat Dharamshala Kaithal tomorrow
कैथल। जाट धर्मशाला कैथल में रविवार को सुबह 10 बजे वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला शिरकत करेंगे। जाट धर्मशाला के प्रधान रोशन लाल पाड़ला ने बताया कि खनौरी बाईपास रोड स्थित जाट धर्मशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कैथल जिले के सभी साथियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के दौरान धर्मशाला के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक गायक ईश्वर छात्तर अपनी मधुर आवाज की प्रस्तुति देंगे। जाट धर्मशाला प्रधान रोशन लाल पाड़ला ने कैथल जिले के सभी जाट समाज के लोगों, समाजसेवियों, दानदाताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed