{"_id":"69b5ad9780572f77bf066855","slug":"9350-cases-settled-through-conciliation-in-lok-adalat-kaithal-news-c-245-1-kht1007-146351-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोक अदालत में सुलह से निपटे 9350 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोक अदालत में सुलह से निपटे 9350 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
14kht_11 जिला न्यायिक परिसर में लोक अदालत के दौरान मामलों को निपटाते सीजेएम संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की अध्यक्षा एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बत्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सहमति से 9,350 मामलों का निपटारा कराया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी केवल कुमार ने बताया कि लोक अदालत में कुल 14,913 लंबित मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया था। इनमें से 9,350 मामले सुलह से निपट गए।
उन्होंने बताया कि इन मामलों में आपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, श्रम, राजस्व सहित कई अन्य प्रकार के मामले शामिल थे। इन मामलों के निपटारे के दौरान कुल 7,76,19,286 रुपये की राशि के दावों पर समझौता हुआ। इससे संबंधित पक्षों को त्वरित न्याय मिला और लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान भी हो सका।
लोक अदालत के लिए न्यायालय में विभिन्न बेंचों का गठन किया गया था। इनमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अमित कुमार गर्ग, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डॉ. अमन इंदर सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) संदीप कौर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जस्मीत कौर तथा अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अभय कुमार की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गई।
Trending Videos