{"_id":"6a74d7a2764c9670920229c7","slug":"943-students-enrolled-in-undergraduate-courses-at-rksd-college-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153360-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय में यूजी में 943 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय में यूजी में 943 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Fri, 07 Aug 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी यूजी द्वितीय मेधा सूची के बाद आरकेएसडी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 943 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि द्वितीय मेधा सूची में चयनित विद्यार्थी 7 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रवेश फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
महाविद्यालय के अनुसार, अब तक बीए (एडेड व एसएफएस) में 340, बीए सांध्यकालीन में 82, बीकॉम (एडेड व एसएफएस) में 170, बीसीए में 59, बीएससी लाइफ साइंस में 61 और बीएससी फिजिकल साइंस में 96 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रशासन ने बताया कि यदि द्वितीय सूची के चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय तक प्रवेश नहीं लेते हैं तो रिक्त सीटों के लिए 8 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग कराई जाएगी।
इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 9 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि नए पंजीकरण और आवेदन में संशोधन किया जा सके। रिक्त सीटों पर 10 से 16 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क और 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचे विद्यार्थी : अश्वनी
महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और रोजगारोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने द्वितीय मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।