फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ADC issues instructions to expedite pending mutation and Jamabandi work.

Kaithal News: एडीसी ने लंबित इंतकाल और जमाबंदी को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
ADC issues instructions to expedite pending mutation and Jamabandi work.
कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित इंतकाल, निशानदेही, जमाबंदी और अन्य राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में एडीसी डॉ. सुशील कुमार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले करनाल मंडलायुक्त राजीव रत्तन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित इंतकाल, एग्री स्टैक, ऑटो म्यूटेशन, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित जमाबंदी के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए और सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऑटो म्यूटेशन पोर्टल पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है तो उसे लिखित रूप में मुख्यालय भेजा जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed