{"_id":"6a74d763ae486fd5b90c52e7","slug":"claim-made-regarding-the-clearing-of-encroachment-from-13-acres-of-panchayat-land-in-bhuna-village-kaithal-news-c-18-1-knl1040-964105-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव भूना में 13 एकड़ पंचायती भूमि को कब्जामुक्त कराने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव भूना में 13 एकड़ पंचायती भूमि को कब्जामुक्त कराने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। क्षेत्र के गांव भुना में लंबे समय से विवादों में रही पंचायती भूमि पर वीरवार को जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन ने करीब 13 एकड़ पंचायती भूमि को कब्जामुक्त कराने का दावा किया। पूरे अभियान के दौरान गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कैथल के डीएसपी रमेश, सीवन थाना प्रभारी जयभगवान, सीआईए की टीम सहित करीब 300 से अधिक पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे। वीरवार को प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंचकर कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलराज मलिक के पहुंचने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शुरू किया। बीडीपीओ गुहला नरेंद्र ढुल ने बताया कि प्रशासन ने करीब 13 एकड़ पंचायती भूमि को अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा कि कब्जाधारकों ने प्रशासन के समक्ष अनुरोध किया है कि उन्हें नियमानुसार पर्ची कटवाने का अवसर दिया जाए। इस संबंध में दो दिन का समय दिया गया है। जो लोग लीज नही भरेंगे उन पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। गांव भुना के सरपंच रवि कुमार ने कहा कि वीरवार को प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें पंचायत की ओर से सहयोग किया गया और करीब 700 एकड़ की लिस्ट प्रशासन को दी गई थी। इसमें रिकार्ड में कमी के कारण नाम मात्र कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई खानापूर्ति है।
रिकॉर्ड में दिक्कत के कारण सभी कब्जों पर नहीं चल सकी कार्रवाई
ग्राम पंचायत की ओर से जमीन पर हुए अवैध कब्जों की लिस्ट व प्रशासनिक अधिकारियों के पास मौजूद पंचायती भूमि के रिकॉर्ड में खामियां और राजस्व दस्तावेजों के मिलान में आ रही दिक्कतों के कारण वीरवार को सभी अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रशासन ने उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर करीब 13 एकड़ भूमि पर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि शेष भूमि का रिकॉर्ड स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत भुना के नाम कुल करीब 1403 एकड़ भूमि दर्ज है। आरोप है कि इनमें से करीब 700 एकड़ भूमि पर बिना वैध लीज और बिना निर्धारित प्रक्रिया अपनाए फसल बोई गई। इसी मामले के लिए पंचायत भूमि के उपयोग और कब्जों पर सवाल उठे जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
झूठे आरोप लगाने वालों को अब जवाब मिल गया : कुलवंत बाजीगर
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी माता के नाम पर गलत तरीके से लीज करवाने के आरोप लगाए थे, आज उसी मामले में सच्चाई सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई में जिन लोगों का बिना वैध लीज के पंचायती भूमि पर कब्जा सामने आया है, वे वही लोग हैं जिन्होंने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे।
बाजीगर ने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई होती तो प्रशासन आज उनकी जमीन पर भी कार्रवाई करता।