पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A forged will was prepared and submitted to the court with the intention of taking possession of the deceased's property.

Kaithal News: मृतक की सपंत्ति पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी वसीयत तैयार कर अदालत में पेश की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A forged will was prepared and submitted to the court with the intention of taking possession of the deceased's property.
कैथल। ढांड थाना पुलिस ने फर्जी वसीयत तैयार कर उसे अदालत में पेश करने के आरोप में तीन नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मृतक की संपत्ति पर कब्जा करने और उसकी मां को कानूनी हिस्से से वंचित करने के उद्देश्य से फर्जी वसीयत तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पबनावा निवासी राजबाला ने बताया कि उसके पुत्र रमेश कुमार की 10 सितंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बेटे की कैथल और कुरुक्षेत्र में कृषि भूमि व अन्य संपत्ति थी। उनकी मौत के बाद जब विरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उनकी पत्नी सुषमा रानी ने पहले विरासत पर रोक लगाने का आवेदन दिया लेकिन उस समय किसी वसीयत का कोई उल्लेख नहीं किया। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी-सह-एसडीएम कैथल की अदालत में चल रही विरासत संबंधी कार्यवाही के दौरान 29 मई 2026 को पहली बार 24 जुलाई 2024 की वसीयत पेश की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यह वसीयत पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और बाद में तैयार की गई है, ताकि शिकायतकर्ता को उसके वैधानिक अधिकार से वंचित किया जा सके।
विज्ञापन


राजबाला ने आरोप लगाया कि हथलाना निवासी नवीन कुमार, सुषमा रानी और शामगढ़ निवासी राजबीर ने अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत फर्जी वसीयत तैयार की और उसका उपयोग अदालत में किया। शिकायत में यह भी मांग की कि वसीयत को जब्त कर फोरेंसिक साइंस लैब से उसकी जांच कराई जाए और संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन रिकॉर्ड भी खंगाले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - शक्ति सिंह, ढांड थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed