पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rice arrears worth 9.50 crore; agencies issue notices to 65 millers.

Kaithal News: 9.50 करोड़ का चावल बकाया, 65 मिलरों को एजेंसियों ने थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rice arrears worth 9.50 crore; agencies issue notices to 65 millers.
जिले के चीका में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद
कैथल। जिले के 65 राइस मिलरों ने तय समय यानी 30 जून तक सरकारी चावल की रिकवरी नहीं दी। ये सरकार का 9.50 करोड़ का चावल दबा कर बैठे हैं। इसे लेकर डीएफएससी, हैफेड और वेयरहाउस एजेंसियों ने इन राइस मिलरों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

धान की मिलिंग कर कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) सरकारी गोदामों में जमा न कराने की मनमानी पर प्रारंभिक कार्रवाई की गई है। फिर भी अगर चावल नहीं लौटाया जाता तो जुर्माने आदि की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि राइस मिलरों ने समय सीमा आगे बढ़ाने की मांग की है। इस सीजन में तीनों खरीद एजेंसियों की ओर से कुल 171 राइस मिलरों को सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) तैयार करने के लिए सरकारी धान आवंटित किया गया था। इनमें हैफेड के 86, हैफेड के 50 और वेयरहाउस के 35 मिलर हैं। इनमें से 106 मिलरों ने तो अपना कोटा समय पर पूरा कर दिया लेकिन 65 मिलर डिफॉल्टर साबित हुए। सबसे ज्यादा डीएफएससी के 33 मिलरों ने सरकारी चावल नहीं लौटाया। हैफेड एजेंसी के 20 मिलर चावल दबाकर बैठे हैं। वहीं वेयरहाउस के 12 मिलरों ने गोदामों में चावल जमा नहीं कराया।

जिले के चीका में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

जिले के चीका में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed