सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man died after slipping and falling into a canal.

Kaithal News: पैर फिसलकर नहर में गिरने से युवक की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died after slipping and falling into a canal.
विज्ञापन
कैथल। शहर की बालाजी काॅलोनी के 35 वर्षीय अजय की नरवाना की सिरसा ब्रांच नहर पर हवन सामग्री प्रवाहित करते समय पैर फिसलकर नहर में गिरने से माैत हो गई।
Trending Videos

अजय बीते 12 साल से लंदन में रह रहा था जो कि तीन साल पहले ही अपने वतन लाैटा था। अजय एक दिन बाद बची हुई हवन सामग्री को नहर में प्रवाहित करने के लिए यहां पहुंचा था।
इस घटना के बाद अजय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है उसका कहना है कि पांच साल पहले पति को खोया था। अब बुढापे का इकलाैता चिराग अपना बेटा भी खो दिया। युवक पूरी सावधानी से नहर पर पूजा सामग्री प्रवाहित कर रहा था और आस-पास बंदरों का भी झुंड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर की ढलान व फिसलन के कारण पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। गोताखोरों की सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। इस घटना से सभी परिवार वालों की आंखें नम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed