सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ability and character are the hallmarks of success: Himmat Singh

योग्यता व चरित्र सफलता की पहचान : हिम्मत सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ability and character are the hallmarks of success: Himmat Singh
02 ढांड 01 डिग्री प्राप्त करने के बाद मुख्यातिथि के साथ छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में तृतीय दीक्षांत समारोह, वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं कॉलेज पत्रिका के विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में केवल योग्यता और चरित्र ही सफलता की असली पहचान है।

उन्होंने स्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना खर्ची-बिना पर्ची के युग में युवाओं को अपनी मेधा पर विश्वास रखना चाहिए और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान तेजवीर सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने संस्थान की अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक नवाचारों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार, पुरस्कार वितरण संयोजिका डॉ. पुष्पा, मुख्य संपादक डॉ. राजीव कुमार गाबा सहित आयोजन समिति के सदस्य डॉ. कोमल रानी, डॉ. राधिका खन्ना, डॉ. नैंसी गुलाटी, डॉ. बरजिंदर सिंह, डॉ. पारस मणि, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed