सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Afghan sports stadium in a dilapidated condition, players are worried

Kaithal News: पट्टी अफगान का खेल स्टेडियम जर्जर, खिलाड़ी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Afghan sports stadium in a dilapidated condition, players are worried
पट्टी अफगान खेल स्टेडियम का टूटा हुआ शेड। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर का पट्टी अफगान खेल स्टेडियम लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। खेल प्रतिभाओं को तराशने वाला यह मैदान अब खुद सुधार की बाट जोह रहा है। स्टेडियम के दरवाजे टूटे हुए हैं, बाउंड्री वॉल कई जगह से क्षतिग्रस्त है और मैदान भी समतल नहीं है, जिससे अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम की हालत पिछले काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक इसके सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के बाद मैदान में फिसलन होने से दौड़ का अभ्यास करना मुश्किल हो जाता है। वहीं असमतल सतह के कारण चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। कार्यवाहक खेल अधिकारी गुरमीत ने कहा कि स्टेडियम के सुधार के लिए आठ लाख का बजट आ चुका है। 20 लाख का प्रस्ताव और भेजा गया है। जल्द ही यहां फैली अव्यवस्थाओं को दूर करवा दिया जाएगा और खिलाड़ियों को अभ्यास करते समय कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यह बोले खिलाड़ी
फुटबॉल खिलाड़ी रवि ने बताया कि वह रोज यहां अभ्यास करने आते हैं, लेकिन मैदान सही नहीं होने के कारण कई बार गिरकर चोट लग जाती है। अगर सुविधाएं बेहतर हों तो खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन प्रशासन इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहा है।

-----
बॉक्सर प्रतिभा ने कहा कि स्टेडियम के गेट तक टूटे हुए हैं, जिससे सुरक्षा का भी अभाव है। उन्होंने कहा कि कई बार यहां शरारती तत्व भी आ जाते हैं जिससे सुरक्षा का खतरा रहता है और यहां का माहौल भी खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी अच्छे से अभ्यास नहीं कर पाते।

------------
क्रिकेट खिलाड़ी सोनू ने बताया कि अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। जल्द से जल्द यहां की स्थित में सुधार किया जाना चाहिए जिससे इस स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर जिले का नाम रोशन कर सकें।

पट्टी अफगान खेल स्टेडियम का टूटा हुआ शेड। संवाद

पट्टी अफगान खेल स्टेडियम का टूटा हुआ शेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed