सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arun had fled after writing a suicide note.

Kaithal News: सुसाइड नोट लिखकर भाग गया था अरुण

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Arun had fled after writing a suicide note.
मृतिका शालू के साथ अरुण। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। वाल्मीकि बस्ती में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पत्नी शालू की हत्या के बाद रातभर अरुण वहीं बैठा रहा। उसने खुदकुशी करने की ठानी, सुसाइड नोट भी लिखा लेकिन जान देने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

आरोपी पति अरुण ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी शालू का बार-बार मायके जाना उसे नागवार गुजरता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे दंपती के बीच लगातार तनाव बना रहता था। हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने का इरादा भी बनाया और एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, सुबह तक नशा उतरने के बाद वह आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यह सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात पत्नी के शव के पास बैठा रहा। उसने शालू का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांस पूरी तरह बंद नहीं हो गई। घटना के समय दंपती के दोनों बच्चे पास ही सो रहे थे। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने भाभी को फोन कर घटना की जानकारी दी और कहा कि उसने शालू की हत्या कर दी है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

आरोपी पति अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

-गीता, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed