सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beware of chemical dyes

Kaithal News: रासायनिक रंगों से रहें सावधान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Beware of chemical dyes
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। होली के लिए नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि लोगों को प्राकृतिक और हर्बल रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। हानिकारक रसायनिक रंग त्वचा पर एलर्जी, खुजली और चकत्ते पैदा कर सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए उन्हें रासायनिक रंगों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल का तेल अच्छी तरह लगा लेना चाहिए, जिससे रंग सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आते और बाद में उन्हें साफ करना भी आसान हो जाता है।

डॉ. अग्रवाल ने आंखों की सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण बताया। यदि गलती से आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी से धो लें। आंखों में जलन या लालिमा बनी रहने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से अस्थमा या अन्य श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed