{"_id":"69f6418b2ce87da9b80d4316","slug":"bharti-became-miss-and-hemant-became-mr-farewell-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148765-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारती बनीं मिस और हेमंत मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारती बनीं मिस और हेमंत मिस्टर फेयरवेल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विदाई समारोह में भाग लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में हुई फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी में बी.कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा भारती धीमान को मिस फेयरवेल और हेमंत को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बी.कॉम. तृतीय वर्ष के साथियों के लिए यह विदाई समारोह आयोजित किया था। इस मौके पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. तुरान ने संबोधन में कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और सपनों को दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त ज्ञान, अनुशासन, मित्रता और संस्कार ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी बनते हैं।
बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों में प्रथम वर्ष के एक छात्र को मिस्टर हैंडसम, तमन्ना ढुल (प्रथम वर्ष) को मिस ब्यूटी, हर्ष (तृतीय वर्ष) को मिस्टर इवनिंग, ज्योति वर्मा (प्रथम वर्ष) को मिस इवनिंग, अभिनव (तृतीय वर्ष) को मिस्टर पर्सनैलिटी, हिमांशी (प्रथम वर्ष) को मिस पर्सनैलिटी, भुवन गुप्ता (तृतीय वर्ष) को स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा तमन्ना (प्रथम वर्ष) को डांसिंग दिवा के खिताब से नवाजा गया।
Trending Videos