{"_id":"69bda8c4e70cb719e407929a","slug":"bikes-damaged-again-in-a-bullfight-in-nehru-garden-colony-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869319-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांड़ों की लड़ाई में नेहरू गार्डन कॉलोनी में फिर टूटीं बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांड़ों की लड़ाई में नेहरू गार्डन कॉलोनी में फिर टूटीं बाइकें
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की नेहरू गार्डन कॉलोनी में आवारा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सांड़ों की आपसी लड़ाई के चलते आए दिन लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है।
शुक्रवार को भी दो सांड़ों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते नजर आए। इस घटना में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सांड़ों की लड़ाई के कारण एक कार क्षतिग्रस्त हो चुकी है और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह टूट गई थी।
कॉलोनी निवासियों का कहना है कि इन सांडों के कारण सड़कों पर चलना भी जोखिम भरा हो गया है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इनकी चपेट में आ जाए तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। शहर में पहले भी आवारा गोवंश के कारण कई हादसे और मौतें हो चुकी हैं।
नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी राजू डोहर ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गोवंश को जल्द पकड़कर गौशालाओं में छोड़ा जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है, ताकि कॉलोनी में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
Trending Videos