{"_id":"69c19709097a85c5440f17ee","slug":"blocks-laid-on-the-market-road-will-be-convenient-for-farmers-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146815-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडी की सड़क पर बिछे ब्लॉक, किसानों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडी की सड़क पर बिछे ब्लॉक, किसानों को होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सड़क पर ब्लाक बिछाते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नई अनाज मंडी में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर आखिरकार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद की एजेंसी द्वारा सड़क पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक आधे से अधिक हिस्से में ब्लॉक डाले जा चुके हैं और उम्मीद है कि फसल सीजन शुरू होने से पहले पूरा कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
यह सड़क पिछले करीब आठ माह से अधूरी पड़ी थी। बीते सीजन में भी किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एजेंसी ने पहले सड़क पर रोड़ा डालकर काम शुरू किया था, लेकिन भुगतान रुकने के कारण निर्माण कार्य बीच में ही ठप हो गया। इसके चलते लंबे समय तक सड़क पर केवल पत्थर ही पड़े रहे, जिससे ट्रैक्टर-ट्रालियों के पलटने का खतरा बना रहता था। खबर प्रकाशित होने के बाद सुध आई।
काफी परेशान थे आढ़ती और किसान : प्रधान
मंडी एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि सड़क पर पड़े रोड़े के कारण किसानों और आढ़तियों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार इस समस्या को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खराब सड़क के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब सड़क पर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल तो खड़े हैं, लेकिन उनमें लगी लाइटें गायब हैं। शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसों और चोरी की आशंका बनी रहती है।
Trending Videos