{"_id":"6a52a04fa5bdb88b490b1900","slug":"canter-collides-with-trailer-parked-on-roadside-without-warning-signals-driver-dies-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152142-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क किनारे बिना संकेतक खड़े ट्राले से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क किनारे बिना संकेतक खड़े ट्राले से टकराया कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी पर पूंडरी-बरसाना रोड के पास सड़क हादसे में कैंटर चालक 35 वर्षीय सूर्यप्रकाश की मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार बिना पार्किंग संकेतक लगाए खड़े ट्राले से उसके भाई का कैंटर टकरा गया।
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव तिलकापुर निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसका छोटा भाई सूर्यप्रकाश मालवाहक वाहन चलाता था। वह पिछले चार से पांच दिनों से राजस्थान के गिलोठ क्षेत्र में वाहन चलाने का कार्य कर रहा था। 9 जुलाई को वह कैंटर में सामान लोड कर गिलोठ से बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना हुआ था। 10 जुलाई तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली कि एनएच-152डी पर पूंडरी-बरसाना रोड के पास उसके भाई के साथ सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, जहां पता चला कि एक ट्राला सड़क पर बिना इंडिकेटर या अन्य पार्किंग सुरक्षा उपकरण लगाए खड़ा था। इसी दौरान उसके भाई का कैंटर पीछे से ट्राले से टकरा गया।
हादसे में सूर्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक ने लापरवाही से वाहन सड़क पर खड़ा किया और दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि 10 जुलाई सुबह करीब 8:30 बजे नागरिक अस्पताल कैथल से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई के बयान दर्ज किए गए। उसके भाई के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।