{"_id":"69f645cb3bea1c9a3906d964","slug":"census-workers-are-going-door-to-door-asking-people-33-questions-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148757-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जनगणना के लिए घर-घर आ रहे कर्मचारी, लोगों से पूछ रहे 33 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जनगणना के लिए घर-घर आ रहे कर्मचारी, लोगों से पूछ रहे 33 सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आपके घर में कितने सदस्य हैं?, क्या शौचालय की सुविधा है?,
खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन इस्तेमाल होता है?... ऐसे सवालों के साथ जब जनगणना की टीमें कैथल खंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचीं तो कई लोग शुरुआत में असहज हो गए। कुछ
लोगों ने टीम से पूछा कि इतने सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं?
जब प्रगणकों ने उन्हें बताया कि यह देश की नई डिजिटल जनगणना का हिस्सा है और इससे भविष्य की सरकारी योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, तब लोग सहज हुए और जानकारी साझा करने लगे।
33 सवालों से जुटाया जा रहा विस्तृत डेटा : जनगणना पहले की तुलना में अधिक डिजिटल और व्यापक है। कैथल में तैनात टीमें प्रत्येक परिवार से करीब 33 प्रकार के सवाल पूछ रही हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।
सर्वे में इंटरनेट सुविधा, पीने के पानी का स्रोत, एलपीजी कनेक्शन, मुख्य भोजन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं।
घरों की सूची बनाना शुरू
कैथल खंड में जनगणना के पहले चरण यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हाल ही में विभिन्न केंद्रों पर प्रगणकों को किट वितरित की गई है, जिसमें डिजिटल जनगणना से जुड़ी आवश्यक सामग्री और दिशा-निर्देश शामिल हैं। वर्तमान में टीमें आगामी दो दिनों तक मैपिंग कार्य करेंगी, जिसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत जनगणना शुरू की जाएगी।
स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस
प्रगणकों द्वारा पूछे जा रहे सवालों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। घर में शौचालय की उपलब्धता, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था, मकान की स्थिति (कच्चा या पक्का), तथा घर में उपलब्ध सुविधाएं जैसे वाहन, टेलीविजन आदि की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। जिले में कुल 1840 प्रगणक और 330 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें ताकि कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा हो सके।
गुहला-चीका में भी किट वितरण पूरा
जनगणना के तहत गुहला-चीका में नगर पालिका कार्यालय में शहरी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को किट वितरित की गई। कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सीड़ा और सचिन कुमार ने बताया कि किट में नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, वाटर रेसिस्टेंट बैग, पेन, मार्कर, कैप और अन्य सामग्री शामिल है।
चीका शहर में 10 पर्यवेक्षकों और 67 प्रगणकों को किट दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गुहला तहसील परिसर में 46 पर्यवेक्षकों और 259 प्रगणकों को किट वितरित की गई। जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल देवी और उपजिला सांख्यिकी अधिकारी सत्यवान ढांडा की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
Trending Videos