सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying and NCERT team raided, 483 fake books seized

Kaithal News: सीएम फ्लाइंग व एनसीईआरटी टीम ने छापा मारा, 483 नकली किताबें जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and NCERT team raided, 483 fake books seized
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। पिहोवा चौक स्थित नवीन बुक सेलर नामक दुकान पर वीरवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग और एनसीईआरटी टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। यह कार्रवाई उस सूचना के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि दुकान पर एनसीईआरटी की नकली और प्रतिबंधित किताबें बेची जा रही हैं।

इस दौरान टीम ने दुकान से शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की कुल 483 संदिग्ध नकली किताबें जब्त कीं। जांच में पाया गया कि कई किताबों पर नियमानुसार आवश्यक मार्का और मानक चिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान में बेतरतीब तरीके से रखी पुस्तकों की जांच की। जांच में कई पुस्तकें गुणवत्ताहीन और अनधिकृत पाई गईं। मामले में दुकान मालिक नवीन के खिलाफ सिटी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने जब्त की गई पुस्तकों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


गौरतलब है कि करीब दो हफ्ते पूर्व इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में भी संयुक्त टीम ने छापा मारकर 73 नकली किताबें जब्त की थीं। इन किताबों पर एनसीईआरटी का वॉटरमार्क नहीं था। इन सभी को जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed