सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Severe heat has crippled life, with heatwave adding to difficulties.

Kaithal News: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, लू ने बढ़ाई मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Severe heat has crippled life, with heatwave adding to difficulties.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। जिले में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। दोपहर में लू ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह से ही आसमान से बरसती चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी से बचाव के लिए दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर गमछे या सूती कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार, इस समय 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं, जिससे वातावरण में अत्यधिक तपिश महसूस की जा रही है। इस तेज और झुलसाने वाली हवा का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों पर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि छायादार स्थानों पर भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि अब रातें भी तपने लगी हैं। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार को थोड़ी राहत मिल सकती है। कूलर और एसी भी इस भीषण गर्मी में प्रभावी राहत नहीं दे पा रहे हैं, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


िसविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बहुत जरूरी कार्य न होने पर घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed