सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transformer overload, power cuts are the most common complaints

Kaithal News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड, बिजली कटौती की सर्वाधिक शिकायतें

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Transformer overload, power cuts are the most common complaints
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में ट्रांसफार्मर लोड और बिजली कट की शिकायतें ज्यादा रहीं। भगत सिंह कॉलोनी गली नंबर-8 से रामफल व अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी उठाई। इस पर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में कैथल एसडीएम संजय कुमार ने भी समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में बिजली, पंचायत, राजस्व, परिवार पहचान पत्र, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा पुलिस से संबंधित कई अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल ने कहा कि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के

निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही छत के नीचे सभी अधिकारियों

की उपस्थिति से लोगों को बार-बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।
ये शिकायतें भी आई
n
आंबेडकर कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने एक महिला पर सस्ते सामान उपलब्ध करवाने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।

n
ग्राम चंदाना निवासी राजेश कुमार ने आवंटित 100-100 गज के प्लॉटों की पैमाइश करवाकर लाभार्थियों को कब्जा दिलाने की मांग रखी। डीडीपीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


n
निर्मला देवी ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्यादान योजना के तहत सहायता राशि न मिलने की शिकायत दी ।

n
आशीष शर्मा ने परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed