{"_id":"6a0f6dc9b96b2c10dc06170d","slug":"troubled-by-power-cuts-villagers-of-kurad-surrounded-the-electricity-department-office-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149693-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कटौती से परेशान कुराड़ के ग्रामीणों ने बिजली विभाग का कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कटौती से परेशान कुराड़ के ग्रामीणों ने बिजली विभाग का कार्यालय घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी के सामने बिजली संबंधित समस्याओं को रखते गांव कुराड के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत (कैथल)। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान गांव कुराड के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्थानीय कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग माने।
ग्रामीणों सुनील, बलिंद्र, संजय, मनोज आदि ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और दिन के साथ-साथ रात में भी लगातार बिजली कट लग रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात को पूरे गांव में केवल दो घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई, जिसके कारण लोगों का सोना तक मुश्किल हो गया।
नाराज ग्रामीणों का कहना था कि गांव के प्रत्येक घर का बिजली मीटर बाहर खंभों पर लगा हुआ है और लोग नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
भारी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
महिलाओं ने उठाई पेयजल और घरेलू कामकाज की समस्या : ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि बिजली कटौती और मच्छरों ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। गांव में न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही पीने का पानी। पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीनें नहीं चल पा रहीं, जबकि बिजली न होने के कारण आटा पीसने की चक्कियां भी बंद पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि रातभर मच्छरों और गर्मी के बीच समय बिताने को लोग मजबूर हैं, जिससे बच्चे भी बीमार पड़ने लगे हैं। महिलाओं ने तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी गांव में एक रात बिताएं तो उन्हें वास्तविक हालात का अंदाजा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुराड सब स्टेशन में तैनात कर्मचारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। बिजली बाधित होने पर समय पर सुधार कार्य नहीं किया जाता, जिससे लोगों को रात के समय बार-बार विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
दो दिन में ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आश्वासन
बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि पिछले दो दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विभागीय कटौती उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और पंचकूला से मिले निर्देशों के अनुसार बिजली कट लगाए जाते हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है तो उसे दो दिन के भीतर बदलवा दिया जाएगा, ताकि बिजली व्यवस्था सुचारु हो सके। अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर अपने घरों की ओर रुख किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने संबंधित कर्मचारियों का तबादला करने की मांग भी उठाई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह ने लोगों को समझाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सभी अपनी समस्या क्रमवार रखें ताकि समाधान निकाला जा सके।

Trending Videos