{"_id":"6a0f6c5d9227f8951d0978ca","slug":"temporary-ban-on-new-lpg-connections-in-png-areas-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149673-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीएनजी वाले क्षेत्रों में नए एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीएनजी वाले क्षेत्रों में नए एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन बिछ चुकी है और गैस आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है, वहां फिलहाल नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे। विभाग ने पीएनजी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अस्थायी निर्णय लिया है।
इस बदलाव के चलते जिले की गैस एजेंसियों पर पिछले करीब तीन माह से एक भी नया घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। नए कनेक्शन की उम्मीद में लोग लगातार गैस एजेंसियों और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय स्तर पर इसे अस्थायी रोक बताया जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना है, जिसे एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती माना जा रहा है।
विज्ञापन
पीएनजी गैस कंपनी के मैनेजर नीरज के अनुसार, जिले में अब तक करीब 12 हजार पीएनजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। रोजाना 15 से 20 लोग नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन
करने पहुंच रहे हैं। हालांकि कनेक्शन स्थापित होने में एक सप्ताह से अधिक समय लग रहा है।
रोज पहुंच रहे 50 से अधिक आवेदक : नए एलपीजी कनेक्शनों पर लगी रोक के कारण उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो नए घरों में शिफ्ट हुए हैं या जिनके परिवार अलग हुए हैं। जिले की करीब 20 गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक लोग नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन या जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। कनेक्शन न मिलने से कई परिवारों के सामने रसोई संचालन की समस्या खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनके घरों तक पीएनजी लाइन नहीं पहुंचती, तब तक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाने चाहिए। गैस एजेंसी संचालक चंद्रमोहन ने बताया कि वे उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और फिलहाल पोर्टल पर नए एलपीजी कनेक्शन की बुकिंग बंद है।
कैथल-पूंडरी के कई क्षेत्रों में पीएनजी आपूर्ति सुचारु
जिले में वर्तमान में 20 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं, जो विभिन्न कंपनियों के सिलेंडरों की आपूर्ति कर रही हैं। पीएनजी नेटवर्क की बात करें तो जिला मुख्यालय कैथल शहर और पूंडरी कस्बे के कई क्षेत्रों में गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो चुकी है। हालांकि अब भी कई इलाकों तक पीएनजी नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। इन क्षेत्रों में नए एलपीजी कनेक्शनों पर फिलहाल रोक लागू कर दी गई है।

Trending Videos