सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Computer teachers will surround Shiksha Sadan Panchkula on June 8.

Kaithal News: 8 जून को शिक्षा सदन पंचकूला का घेराव करेंगे कंप्यूटर टीचर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Computer teachers will surround Shiksha Sadan Panchkula on June 8.
मांगोंं को लेकर रोष जताते कर्मचारी। संस्था
विज्ञापन
राजौंद। हरियाणा के कंप्यूटर टीचर्स और लैब अटेंडेंटों ने अपनी लंबित मांगों के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में 8 जून को शिक्षा सदन, पंचकूला का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों का दावा है कि इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से करीब चार हजार कंप्यूटर टीचर और लैब अटेंडेंट भाग लेंगे। राजौंद में आयोजित बैठक में तीनों कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले के सभी कंप्यूटर टीचर्स और लैब अटेंडेंटों से अधिक से अधिक संख्या में पंचकूला पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनिवास मलिक ने बताया कि प्रदेश के करीब चार हजार कंप्यूटर टीचर और लैब अटेंडेंट पिछले 14 वर्षों से रोजगार पक्का करने और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिला उपप्रधान दीपक शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर टीचर और लैब अटेंडेंट विद्यालयों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देने के साथ-साथ स्कूलों के अधिकांश ऑनलाइन कार्यों का भी संचालन करते हैं। इसके अलावा उन्हें चुनाव आयोग के कार्यों जैसे बीएलओ, एसआईआर और आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी लगाया जाता है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पिछले पांच वर्षों से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

मांगोंं को लेकर रोष जताते कर्मचारी। संस्था

मांगोंं को लेकर रोष जताते कर्मचारी। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed