सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   International Yoga Day will be celebrated at the block level: SDM

खंड स्तर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated at the block level: SDM
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि हर वर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खंड स्तर पर मनाया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुरानी अनाज मंडी चीका में 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। वीरवार को एसडीएम अजय हुड्डा वीसी के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जुड़े। उन्होंने विभागों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। एसडीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सभी विभाग समय रहते तैयारी पूरी करें। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चीका को निर्देश दिए गए कि ग्राम स्तर पर लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें। लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी उपस्थित दर्ज करवाने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने नगरपालिका चीका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर टेंट, स्टेज, प्रवेश द्वार व साफ-सफाई करवाएं। अजय हुड्डा ने कहा कि योग दिवस समारोह के लिए 11 जनू से 13 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन प्रात: 6 से 7:30 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अंतिम रिर्हसल 20 जून को पुरानी अनाज मंडी चीका में होगी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed