सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HSEB Worker Union staged a protest

Kaithal News: एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
HSEB Worker Union staged a protest
नाराज़गी जताते निगम कर्मचारी - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी की यूनिट ने पूंडरी के आह्वान पर एस/डी नंबर-1 के प्रांगण में रोष स्वरूप गेट मीटिंग का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एस/डी नंबर-2 के प्रधान सतीश कुमार ने की जबकि मंच संचालन यूनिट के सचिव सुशील नैना ने किया।
Trending Videos

बैठक का मुख्य उद्देश्य राजौंद सब डिवीजन में कार्यरत राकेश कुमार (जेई ई-1) के कार्यकारी अभियंता की ओर से किए गए निलंबन के विरोध में कर्मचारियों की आवाज उठाना रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सब डिवीजनों में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है, इसके बावजूद उच्च अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों पर चार्जशीट और निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक विरोध स्वरूप गेट मीटिंग का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व यूनिट प्रधान प्रवीण बतान, रणधीर प्रधान, सुशील प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव यशपाल, यूनिट सचिव राममेहर मौजूद रहे।

नाराज़गी जताते निगम कर्मचारी

नाराज़गी जताते निगम कर्मचारी- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed