सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR lodged against more than 30 people in land dispute

Kaithal News: जमीनी विवाद में 30 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against more than 30 people in land dispute
विज्ञापन
कैथल। राजौंद थाना पुलिस ने जमीनी विवाद के एक मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बिरथे बाहरी निवासी देवत राम और जयपाल सिंह ने बताया कि 1 मई को 20 से 25 लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। उनके साथ झगड़ा करने लग गए और धमकाया भी गया। इससे पहले भी उन्होंने पुलिस को आरोपियों की शिकायत दी थी।
Trending Videos

उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित पक्ष को जमीन में दखल न देने की चेतावनी दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी पक्ष की कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंचकर उन्हें झूठे छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों में फंसाने की धमकियां देती हैं। साथ ही जमीन पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी करनैल सिंह, कृष्ण कुमार, सुखदेव, सुखबीर, रमन कुमार समेत अन्य नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी एसआई महिपाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed