{"_id":"6a21d81de031faa24b077561","slug":"officers-should-ensure-drinking-water-supply-during-the-summer-season-deputy-commissioner-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150309-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता
- फोटो : इमरजेंसी वार्ड भर्ती मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पेयजल आपूर्ति, जल निकासी व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, जल संरक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए और किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। डीसी ने कहा कि जहां-जहां ट्यूबवेल खराब हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। पेयजल के लिए लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संचयन की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर स्थिति का आकलन करें और प्रत्येक घर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं।
विज्ञापन
बैठक में शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली की भी विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी ड्रेन और नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। बैठक में शहर में अचानक ठप हुए ट्यूबवेलों की बहाली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि एम्पलाइज कॉलोनी, वीर कुंड, हरसौला बस्ती, चंदाना गेट, माडल टाउन सामुदायिक भवन और बालाजी काॅलोनी में अचानक ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीर कुंड, हरसौला बस्ती और सामुदायिक भवन में नए ट्यूबवेल स्थापित कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द चालू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
इसी प्रकार इन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कॉलोनियों में शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2 व 3, रणधीर काॅलोनी फेज-1, डिफेंस काॅलोनी एक्सटेंशन-2, शहीद भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन तथा फेज-2, अर्जुन नगर एक्सटेंशन-1, ऑक्सफोर्ड स्कूल काॅलोनी, जनपुरी काॅलोनी एक्सटेंशन-1 व 3 आदि शामिल हैं।

Trending Videos

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता- फोटो : इमरजेंसी वार्ड भर्ती मरीज।