{"_id":"6a57cd9bf2c800c3fd0e5d25","slug":"construction-of-a-judo-hall-in-songal-begins-nine-years-after-the-cms-announcement-35-crore-to-be-spent-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152309-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम की घोषणा पर नौ साल बाद सोंगल में जूडो हॉल का निर्माण शुरू, 3.5 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम की घोषणा पर नौ साल बाद सोंगल में जूडो हॉल का निर्माण शुरू, 3.5 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
गांव सोंगल में जूडो हाल बनाने के लिए पड़ी निर्माण सामग्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव सोंगल में नौ साल बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा धरातल पर उतरी। गांव सोंगल में जूडो हाॅल बनाने का काम अब शुरू होने को तैयार है। हालांकि अब भी पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की निजी व्यस्तता के कारण इसका नींव पत्थर रखने में देरी हो रही है, क्योंकि अधिकारियों का कहना है कि ये नींव पत्थर उनकी ओर से ही रखा जाना है।
एक माह पहले निर्माण कार्य का टेंडर चहल कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया गया है। अब मौके पर ईंटें पहुंच चुकी हैं और नींव की खुदाई का काम भी शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद परियोजना जमीन पर उतरने से खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। अब निर्माण शुरू होने से खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
आधा एकड़ में जूडो हाॅल और शौचालय बनेंगे
गांव सौंगल में करीब आधा एकड़ जमीन पर ये जूडो हाॅल बनेगा जो आधुनिक होगा। हाॅल के साथ खिलाड़ियों लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। साथ ही जूडो संबंधी सामान भी हाॅल में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इस पूरे कार्य पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
फाइलों में उलझा रहा मामला
जूडो हॉल के निर्माण के लिए शुरुआत में करीब 7.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। बाद में इसे संशोधित कर करीब पांच करोड़ रुपये किया गया और अंत में लगभग 3.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर हुआ। पहले निर्माण की जिम्मेदारी खेल विभाग के निर्माण विंग हरियाणा फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी के पास थी लेकिन उन्होंने कई साल ऐसे ही फाइलों को दबाए रखा। सितंबर 2025 में ये निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग कैथल को ट्रांसफर किया गया और उन्होंने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। करीब एक माह पहले टेंडर आवंटित होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
डीसी ने भी नाराजगी जताते हुए लगाई थी फटकार
परियोजना में लगातार हो रही देरी पर हाल ही में डीसी अपराजिता ने भी नाराजगी जताई थी। समीक्षा बैठक में उन्होंने जिला खेल अधिकारी को फटकार लगाते हुए मामले में देरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। वहीं जिला खेल अधिकारी का कहना है कि विभाग ने वर्ष 2019 में ही निर्माण के लिए राशि संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। विभाग को कई बार रिमाइंडर भी भेजे गए लेकिन काम शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया और टेंडर संबंधी कार्रवाई निर्माण विंग के स्तर पर हुई जिसके कारण काम में देरी हुई।
खेल विभाग ने वर्ष 2019 में ही निर्माण के लिए राशि निर्माण विंग को दे दी गई थी लेकिन इसके बाद टेंडर और निर्माण संबंधी प्रक्रिया विभाग की ओर से ही की जानी थी। विभाग कई बार रिमाइंडर भी देता रहा लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब इसमें टेंडर हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि अब जल्द ही खिलाड़ियों को इसकी सौगात मिल पाएगी।
- राजरानी, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग, कैथल।
-- -- -- -- -- -- -
टेंडर अलॉट हो चुका है और सामान भी मौके पर पहुंच गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और तय समय पर निर्माण कार्य को पूरा भी करवा दिया जाएगा। जूडो हाॅल का निर्माण कार्य हरियाणा फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी से पीडब्ल्यूडी विभाग को सितंबर 2025 में ट्रांसफर हुआ है और विभाग ने अब उसका टेंडर भी कर दिया है। विभाग के स्तर पर देरी नहीं हुई है।
- सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कैथल।