फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The bank returned 6.03 crore after two and a half years.

Kaithal News: बैंक ने ढाई साल बाद 6.03 करोड़ लौटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The bank returned 6.03 crore after two and a half years.
कैथल। जिला राजस्व कार्यालय के एनएचएआई से जुड़े खाते के करीब ढाई साल से बैंक में अटके 6 करोड़ 3 लाख 69 हजार 284 रुपये आखिरकार विभाग को वापस मिल गए हैं।
विज्ञापन

इंडसइंड बैंक ने सोमवार को आरटीजीएस के माध्यम से पूरी मूल राशि विभाग के खाते में जमा करवा दी। अब विभाग ने बैंक से इस अवधि का ब्याज भी जल्द जमा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 18 दिसंबर 2023 को एडीजे कैथल के नाम 6.03 करोड़ रुपये का बैंक ड्राफ्ट तैयार किया गया था। बाद में यह ड्राफ्ट 1 फरवरी 2024 को रद्द कराने के लिए बैंक में वापस जमा करा दिया गया था।
विज्ञापन

विभाग ने इसकी रिसीविंग भी प्राप्त कर ली थी लेकिन ड्राफ्ट रद्द नहीं हुआ और न ही संबंधित राशि सरकारी खाते में वापस जमा हुई। जांच में पाया गया कि ड्राफ्ट वापस जमा होने के बावजूद राशि खाते में क्रेडिट नहीं हुई थी। जिला राजस्व कार्यालय ने कई बार बैंक से पत्राचार किया और राशि लौटाने की मांग की लेकिन राशि करोड़ों में होने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई। मामला उछला तो विभाग ने एक सप्ताह के अंदर ही सोमवार को बैंक ने पूरी राशि आरटीजीएस के माध्यम से विभाग के खाते में जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed